शर्ली शेठिया का जीवन परिचय और फोटोज Shirley Setia biography and photos

शर्ली शेठिया का जीवन परिचय और फोटोज Shirley Setia biography and photos

शर्ली शेठिया एक बॉलीवुड गायिका और आरजे हैं। शर्ली शेतिया बॉलीवुड और सिंगिंग की दुनिया में आज का सबसे उभरता नाम है जिन्हें आज शायद ही कोई होगा जो इन्हें नही जानता होगा। आकलैंड और न्यूजीलैंड में कमरे से लेकर टी सीरीज के साथ काम करने का शर्ली शेठिया का सफ़र बहुत ही ज्यादा आश्चर्यजनक और प्रेरणादायक है। आज कल इनके गाने यूट्यूब पर बहुत बड़े स्तर धमाल मचा रहे है। आज इनके द्वारा गाये गए गाने दर्शको द्वारा काफी पसंद किये जा रहे है। गयिकी के साथ साथ वह अपनी खूबसूरती से भी लोगो को अपना दीवाना बना रही है।

शर्ली शेठिया का जन्म 2 जुलाई 1994 को ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में हुआ था। उनके पिता एक बिजनेसमैन है। शर्ली शेठिया का छोटा भाई भी है जिसका नाम सैन शेठिया है। शर्ली शेठिया की पढाई ऑकलैंड में हुयी। उन्होंने ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से बि कॉम किया। कुछ सालो के बाद उनकी फॅमिली न्यूजीलैंड आ गयी। उन्हें बचपन से डांस करने का बहुत शौक था। इसी बीच उन्होंने ठान लिया की क्लासिकल संगीत सीखना है वो अपने घर से बहुत दूर विजय मूर्ति और उनकी पत्नी मंजू से संगीत सीखने जाने लगी। इस बेसिक नालेज के अलावा उनकी कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग नही हुयी थी। विजय मूर्ती ने एक शो के दौरान शर्ली शेठिया को गाने को कहा तभी उन्होंने पहली बार परफॉर्मेंस दी जो की एक तारा गाना गाया। उसके बाद उन्हें तारीफ तो बहुत मिली पर काम नही मिला, फिर रेडिओ तराना में श्रेया घोषाल से मिलाने के बाद उन्हें अहसास हुआ की उन्हें अपनी मदद खुद करनी पड़ेगी यही से उनका यूट्यूब करियर का सफ़र शुरू हो गया।

शर्ली शेठिया का पहला यूट्यूब पर गाना ते अमो था उस टाइम लगा कि उन्हें 10 सब्सक्राइबर मिलेंगे भी या नही। एक रात उन्होंने पजामा पहनकर शूट किया इसके कुछ दिनों बाद टी-सीरीज ने मैश अप बनाया और सारे कवर को कम्पाइल किया और उस वीडियो के थम्बनेल में शर्ली शेठिया की फोटो को लगा दी। वही से लोग उनकी आवाज से आकर्षित होने लगे। उनकी यह वीडियो वायरल हो गई। फिर उनका बारिश फीमेल वर्जन बहुत फेमस हुआ। अब शर्ली शेठिया ने खुद अपनी वीडियोज को एडिट करना सीख लिया है।

शर्ली को फिर जब धीरे धीरे प्रसिद्धि मिलने लगी तब एक दिन उन्होंने हांगकांग में अक्षय कुमार के साथ गाना गाया। इसी बीच उनके गाने सनम रे के कवर ने सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए और उन्हें स्टार बना दिया। शर्ली जिन्हें अपना आइडल मानती है वो हैं सुपर वुमन लिली सिंह है जिन्होंने शर्ली को काफी इंस्पायर किया। शर्ली की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। एक बार उनको हैदराबाद के माल में स्मॉल मिटअप के लिए बुलाया गया तो उनके फैन्स इतने आये की उनके काफी सारे प्रशंसको को तो बाहर से ही शर्ली को सुनना पड़ा। शर्ली का अपना गाना कोई शोर है जो की उन्होंने खुद लिखा है और इसे खुद ही कम्पोज़ भी किया है। इन्होने अपने हुनर और मेहनत के दम पर उस मुकाम तक पहुची है जहा बड़ी बड़ी मिडिया कंपनी ने उन्हें द नेक्स्ट बॉलीवुड सेंसेशन का नाम दे चुकी है।

आगे देखिए शर्ली शेठिया की कुछ खूबसूरत फोटोज:-

All image source : instagram

शर्ली शेठिया का जीवन परिचय और फोटोज Shirley Setia biography and photos

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.